Type Here to Get Search Results !

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 19 मरीज हुए एक ही दिन में ठीक:सुखबीर


कुरुक्षेत्र 17 अक्टूबर:जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 19 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 29 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 5824 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 100982 में से 94106 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने शनिवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 29 नए केस सामने आएं है और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 19 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 100982 में से 94106 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 6314 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 5824 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 97 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 393 एक्टीव केस है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.