Type Here to Get Search Results !

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर पहुंची 92.2 प्रतिशत:बराड़

                                        

कुरुक्षेत्र 18 अक्टूबर: उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर काफी अच्छी है। इस समय कुरुक्षेत्र की रिकवरी दर 92.2 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है और इस जिले में सैम्पल पाजिटिव दर 6.2 प्रतिशत है। इस जिले में अब तक 5824 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके है।
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरुरत नहीं है। इस वायरस से डटकर मुकाबला करने की जरुरत है। इस वायरस से अपने आपको बचाकर रखना होगा और कोविड-19 की गाईडलाईंस की पालना करनी होगी। कोरोना के संक्रमण की कड़ी को तोडऩे व इस वायरस को हराने के लिए प्रत्येक नागरिक को कोविड-19 के नियमों की पालना करनी होगी। उन्होंने कहा कि जिले में मरीजों की रिकवरी दर अच्छे स्तर पर है। अब तक कुरुक्षेत्र जिले में 100982 सैम्पल लिए जा चुके है और इनमें से 94106 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में 17 अक्टूबर तक 6314 लोगों के सैम्पल पाजिटिव आए है, जिनमें से 5824 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके है, 97 लोगों की मृत्यू हो चुकी है और सिर्फ 393 एक्टिव केस है। जो लोग कोरोना को हरा चुके है, उन लोगों के प्रशासन की तरफ से फीडबैक और अनुभव भी सांझा किए जा रहे है। इन लोगों के माध्यम से आमजन तक संदेश भी जाएगा कि कोरोना से घबराने की जरुरत नहीं है। इस वायरस से केवल सावधानी और परहेज रखने की ही जररुत है।
उपायुक्त ने कहा कि 17 अक्टूबर तक कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर 94.2 प्रतिशत रही है और इस जिले में मृत्युदर 1.5 प्रतिशत है और सैम्पल पाजिटिव रेट की दर 6.2 प्रतिशत है। इस जिले में टेस्ट पर मिलियन का आकंड़ा 97117 है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए मुंह पर मास्क लगाकर रखे और सामाजिक दूरियां बनाकर रखे। लोगों को किसी जरुरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलना चाहिए तथा बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.