Type Here to Get Search Results !

बीजेपी में शामिल होने वाली खुशबू सुंदर, देश की ऐसी पहली एक्ट्रेस जिनके नाम पर बना मंदिर

 

दिल्ली साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री  खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ली। खुशबू तमिलनाडु और दक्षिण भारत के राज्यों में बहुत प्रसिद्ध चेहरा है। वह एकमात्र ऐसी पहली अभिनेत्री हैं जिनके चाहने वालों ने 1990 के दशक में मंदिर तक बना दिया।

बता दें कि खुशबू सुंदर का जन्म मुंबई में हुआ था और उनका असली नाम नखत खान है। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। फिर खुशबू ने साल 1986 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। वहां जाकर उन्होंने अपनी पहचान ही नहीं बनाई बल्कि 200 से ज्यादा फिल्मों में काम भी किया। वह देखते ही देखते तमिल सिनेमा में हिट अभिनेत्री बन गईं।साउथ और बॉलीवुड सिनेमा में ऐसे पुरुष एक्टर हैं जिनका भारत में चाहने वालों ने मंदिर बनवाया है। लेकिन खुशबु ऐसी पहली महिला अभिनेत्री हैं जिनका भारत में सबसे पहले मंदिर बना। यह मंदिर उनके चाहने वालों ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में बनाया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.