Type Here to Get Search Results !

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 26 मरीज हुए एक ही दिन में ठीक:सुखबीर

कुरुक्षेत्र 13 नवम्बर:जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 26 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 44 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 6684 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 123257 में से 115628 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।


जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने शुक्रवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 44 नए केस सामने आएं है और कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से 26 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 123257 में से 115628 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 7114 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 6684 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 105 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 325 एक्टीव केस है।



 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.