Type Here to Get Search Results !

सीएम मनोहर लाल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री रत्न लाल कटारिया की माता के निधन पर व्यक्त किया शोक

कुरुक्षेत्र, लाडवा 8 नवम्बर: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री रत्न लाल कटारिया की माता स्वर्गीय परवारी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल लाडवा रविदास नगर में केन्द्रीय राज्यमंत्री रत्न लाल कटारिया के आवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वर्गीय परवारी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घाजंलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय राज्यमंत्री रत्न लाल कटारिया, बंतो कटारिया, ज्योतिराम कटारिया, सुरेश कटारिया, राजेंद्र कटारिया, सुभाष कटारिया, मणिराम कटारिया सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दु:ख सांझा किया।

मुख्यमंत्री ने रत्न लाल कटारिया व परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि परम पिता परमात्मा स्वर्गीय परवारी देवी को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के सदस्यों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस दु:ख की घड़ी में सभी परिवार के सदस्यों के साथ खड़े है। इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री व मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री देवेन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, यमुना नगर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, भाजपा नेता गणेश दत्त, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, महामंत्री रविन्द्र सांगवान, सुशील राणा, यमुनानगर के मेयर मदन चौहान, लाडवा नगर पालिका चेयरमैन साक्षी खुराना सहित अन्य अधिकारी, भाजपा नेता, पार्षद गण और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

केन्द्रीय रत्न लाल कटारिया कहा कि उनकी माता स्वर्गीय परवारी देवी की रस्म क्रिया 9 नवम्बर सोमवार को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर सायं 3 बजे तक लाडवा में पिपली रोड़ पर स्थित ब्लू हैवन पैलेस में होगी।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.